कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के आपसी विवाद के बीच कांग्रेस ने सरकार को लपेटना शुरू कर दिया है.
देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिस तरह के अपने पति गिरधारी लाल साहू पर गंभीर आरोप लगाया है, उसने प्रदेश का राजनीति का सियासी पारा हाई कर दिया है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है. वहीं इस मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है. विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
कुमारी सैलजा का बयान: इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि सीएम धामी को इस बारे में पहले से पता न हो कि उनकी सहयोगी के साथ घर में इस तरह की हरकत हो रही है. साथ ही गिरधारी लाल साहू के उस बयान पर भी चिंता व्यक्त की है, जिसमें गिरधारी लाल साहू ने अपनी पत्नी रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. कुमारी सैलजा ने सवाल किया है कि गिरधारी लाल साहू के आरोपों के अनुसार कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जो भ्रष्टाचार किया है, क्या उसमें मुख्यमंत्री धामी की भी हिस्सेदारी हैं.
मंत्री रेखा आर्या विवाद पर कांग्रेस ने सीएम धामी से किए सवाल.
हरीश रावत की प्रतिक्रिया: वहीं इस मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत का भी बयान आया है. हरीश रावत ने कहा कि इस सारे प्रसंग के दो से तीन पहलू हैं. हालांकि, वो कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद पर कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन जब एक मंत्री को अपने जीवन का खतरा है तो समझा जा सकता है कि राज्य की क्या स्थिति होगी?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को इस पर विचार करना चाहिए कि कौन व्यक्ति है, जो मंत्री के जीवन के लिए खतरा बन रहा है. हरीश रावत ने कहा कि जहां तक उनकी जानकारी है तो लूट हुई है और लूट के पैसे को कब्जे में कर लिया गया. सारा पैसा बरेली पहुंचा दिया गया, उसी के कारण ये सारी स्थितियां पैदा हुई है. इस मामले में एक और पक्ष है, जो भ्रष्टाचार से जुड़ा है और वो काफी गंभीर है.
गणेश गोदियाल ने भी साधा निशाना: इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. गणेश गोदियाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के वीडियो को सबने देखा, अगर उनके साथ कोई प्रताड़ना हुई है, तो उत्तराखंड की बेटी होने के नाते हमें उनसे हमदर्दी है, लेकिन उनके पति की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर रेखा आर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
उनके पति ने यह आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के राशन में सेंध लगाई गई. उसी से रेखा आर्य ने करीब 210 करोड़ रुपये की अनामी संपत्ति अर्जित की है. इसका खुलासा वो समय-समय पर करते रहेंगे. गणेश गोदियाल का कहना है कि पति गिरधारी लाल अपनी पत्नी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर य काफी गंभीर आरोप लगाया है, जिसकी जांच होनी चाहिए.
गणेश गोदियाल का कहना है कि उत्तराखंड की बेटी होने के नाते उनके साथ हमदर्दी होना अलग विषय है, लेकिन इसके बावजूद रेखा आर्य को बेचारी शब्द के साथ जोड़ना उचित नहीं है. वर्तमान में वो राज्य की मंत्री हैं और मंत्री रहते हुए उनके साथ बेचारी शब्द को जोड़ना, प्रदेश की तोहीन होगी. रेखा आर्य और मुख्यमंत्री धामी को इन आरोपों का स्पष्टीकरण देना चाहिए.
पूरा मामला जानिए: दरअसल, उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को अपना एक वीडियो जारी किया. अपने वीडियो के साथ ही उन्होंने पति गिरधारी लाल साहू से जुड़ी दो कथित ऑडियो क्लिप भी शेयर की. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति पर घेरलू हिसा के साथ कई अन्य आरोप भी लगाए. साथ ही गिरधारी लाल साहू से अपनी जान को खतरा भी बताया.
वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरधारी लाल साहू ने 16 अक्टूबर को एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने अपनी पत्नी यानी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार पर गंभीर आरोप लगाया है.
Post Views: 3
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: Extensive fire safety arrangements have been put in…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: The School of Liberal Arts (SLA), Uttaranchal University,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has approved financial…
my uttarakhand news Bureau Khatima (US Nagar), 3 Nov: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today…
नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, जिला अस्पताल के बाहर मिला छह माह का भ्रूण, मचा हड़कंप…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi today felicitated Anjali…