Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में निकाय चुनाव पर सामने आया बड़ा अपडेट, 10 नवंबर तक जारी होगी अधिसूचना – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में 10 नवंबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके बाद दिसंबर माह तक 105 में से 102 निकायों में चुनाव करा लिए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव से पहले प्रवर समिति के पास ओबीसी आरक्षण का मामला जाने के बाद लगाए जा रहे कयासों पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विराम लगा दिया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी निकाय चुनाव वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार ही होंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले सरकार ने हाईकोर्ट में अक्तूबर में निकाय चुनाव की समय सारिणी दाखिल की थी। इसी हिसाब से तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन विधानसभा में पेश ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेज दिया गया था। इससे निकाय चुनाव की तारीख पर संशय पैदा हो गया था।प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिशशहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रवर समिति ओबीसी आरक्षण के मानकों पर व्यापक चर्चा कर रही है। ऐसे में इसमें अभी लंबा समय लग सकता है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष से प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की गई है।उकांग्रेस विधायक हरीश धामी ने बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर व्यापक चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि ओबीसी की पात्रता पर ठीक से परीक्षण के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। प्रवर समिति का कार्यकाल आठ अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। बैठक में शहरी विकास मंत्री के अलावा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, खजानदास, ममता राकेश, और मोहम्म्द शहजाद शामिल रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago