Latest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में शनिवार को कथित तौर पर ढाबे में खाना खाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में शनिवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक ढाबे में खाना खाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सितारगंज के नजदीक बने एक ढाबे की है। एक व्यक्ति वहां ढाबे के पास मृत पाया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत कथित तौर पर ढाबे में खाना खाने के बाद उसके घर पर हुई।दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन रिपोर्ट में दोनों व्यक्तियों की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। मौत की वजह जानने के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। ढाबे से खाना खाने के बाद अस्पताल में भर्ती शख्स ने कहा, “मैंने ढाबे से कुछ खाना लिया और घर लौट आया। जब मैनें खाना खाया, तो मैं बीमार पड़ गया।”
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…