बिगब्रेकिंग ; रामनगर गर्जिया देवी मंदिर परिसर में हुए कई परिवारों के सपने स्वाहा, नवरात्रि से एक दिन पहले लगी भीषण आग : – myuttarakhandnews.com


रामनगर (नैनीताल ): रामनगर स्थित देश दुनिया में प्रसिद्ध माँ गर्जिया देवी (Garjiya Devi) मंदिर परिसर से जुड़ी कच्ची दुकानों में आग लग गयी ।8 अप्रैल 2024सोमवार के दिन की यह घटना बताई जा रही है जहाँ नवरात्रि को ले कर लोगों में विशेष उत्साह था ।कई लोगों की रोजीरोटी मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं से ही चलती है , नवरात्रों में इस मंदिर में भी बहुत भीड़ देखने को मिलती है इसलिए कई दुकानदारो ने तो कर्जा ले कर दुकानों में समान भरा था ।Oplus_131072गुप्त सूत्रों ने बताया कि मंदिर से एक धूप नीचे एक दुकान पर गिर गया था प्रचंड गर्मी में उसी धूप से सब स्वाहा हो गया ।अभी तक किसीकी जान की हानि तो नही बतायी जा रही परन्तु लगभग 35 से 40 दुकानों के अग्नि के भेंट चढ़ने की सूचना मिली है ।, घास फूस की कच्ची झोपड़ियों का एक से दूसरे का सटा होना भी इतने बड़े कांड का उत्तरदायी है ।कई लोगों को तो संभलने का मौका तक नहीं मिलामोबाइल , पूजा सामग्री , कपड़े,चप्पलें तक लोंगो की जल गयी ।सबसे ज्यादा प्रसाद विक्रेताओं की दुकानें ही जल गयी , उसके साथ खाद्य सामग्री की दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ ।हर किसी के जुबान पर सिर्फ एक बात थी कि माँ ये क्या किया।अग्नि इतनी प्रचंड थी कि स्थानीय लोगों के प्रयास बिल्कुल भी काम नहीं आये , सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा तो लिया । परन्तु अपनी दुकानों को राख बनते देख कई व्यापारी सदमे में है ।Oplus_131072

Post Views: 10

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

52 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago