कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चार दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस





कृषि मंत्री बोले- प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने चार दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे से लौटने के बाद हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को जनपद पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने पिथौरागढ़, लोहाघाट, जागेश्वर आदि प्रस्तावित स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरा प्रदेश उनके आगमन को लेकर उत्साहित है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत सभी जनपदों में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पार्टी स्तर पर भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले जागेश्वर, ज्योलिकोंग, आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गुंजी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात सहित पिथौरागढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को करीब दोपहर 02 बजे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद पिथौरागढ़ के वल्दिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम मायावती आश्रम में होगा।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, सरकार में दावित्वधारी सुरेश भट्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

37 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

58 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago