दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत –

 देहरादून। मोहब्बेवाला में  सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रक आशारोड़ी की ओर से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला ढाल के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली और क्लेमेनटाउन पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और घायल को उपचार के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की।हादसे के बाद मुख्य हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने का काम शुरू कराया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

9 minutes ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

32 minutes ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

44 minutes ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

51 minutes ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

1 hour ago

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया उद्घाटन  –

 देहरादून — तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं भव्य राजकीय मेले की शानदार शुरुआत आज…

1 hour ago