अल्मोड़ा। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अल्मोड़ा जिले के 1,860 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्नजनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यह जानकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को विकास भवन में आयोजित विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में दी।मंत्री रेखा आर्या, जिन्हें प्रदेश में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है, ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित सभी 1,860 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और बच्चों की वृद्धि निगरानी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देने के अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी।मंत्री ने कहा कि अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं, शिशुओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ ही वहां अध्ययनरत बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है।लापरवाही पर अधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरणरेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘आंगन का मिलन’ को महज औपचारिक कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसकी गंभीरता को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करें। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आयोजित हो, इसके लिए पूर्व से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।बैठक में जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला अध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्मोड़ा पूनम पालीवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीखेत हेमा नेगी, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री महिला मोर्चा कविता शाह, वंदना आर्य, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, नवीन बिष्ट, राहुल कुमार, ममता भट्ट सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बदरीनाथ से लौट रहा था हेलीकॉप्टर, तभी चाई गांव के पास हुआ हादसा! 6 यात्री…
Uttarakhand Assembly Election 2027 अगले साल के चुनाव में खानपुर विधानसभा सीट उत्तराखंड में नया…
देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विभिन्न…
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Jyotirmath A helicopter has been reported missing between Jyotirmath and Badrinath,…
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता! DM ने की पुष्टि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू | Chamoli…