हरिद्वार: पुलिस हिरासत में कुख्यात अपराधी पर हमला, बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी – पर्वतजन

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट पेशी के लिए ले जाए जा रहे एक मोस्ट वांटेड अपराधी पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में अपराधी विनय त्यागी घायल हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।
जानकारी के अनुसार, रुड़की जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विनय त्यागी को लक्सर स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। लक्सर ओवरब्रिज के निकट पहुंचते ही ट्रैफिक जाम का लाभ उठाकर दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिस वाहन पर कई राउंड फायरिंग की। हमलावरों का मुख्य निशाना विनय त्यागी था, जिसमें उसे दो गोलियां लगीं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने घायल विनय त्यागी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट, डकैती सहित 40 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह एक हार्डकोर क्रिमिनल माना जाता है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि पेशी के दौरान रास्ते में जाम होने की स्थिति में अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर गोली चलाई। इस हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगीं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और कई टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर मामले का पता लगाया जाएगा।
एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि घायल अपराधी एक कुख्यात व्यक्ति है। जब उनसे विनय त्यागी के सुनील राठी गैंग से संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस विभाग में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसपी देहात सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Sapna Rani

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

1 hour ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

1 hour ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

1 hour ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

1 hour ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

2 hours ago