टिहरी में रिश्तों का खून ,सगे भाई पर किया हमला ,दोनों हाथ कटने का आरोप – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। आरोप है कि बड़े भाई ने पत्नी और मां के साथ मिलकर सगे छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इलाज के दौरान साजिश के तहत उसके दोनों हाथ कटवा दिए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
यह घटना घनसाली थाना क्षेत्र के बालगंगा तहसील की बासर पट्टी के लसियाल गांव की है। घनसाली थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाटव के अनुसार, गांव निवासी अंग्रेज सिंह (24) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई पूरब सिंह (28) मुंबई में होटल में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी अंजलि, मां जेठी देवी और अंग्रेज गांव में ही रहते हैं।
20 दिसंबर को जेठी देवी और अंजलि ने पूरब सिंह को गांव बुलाया था। इसी दौरान घर में विवाद हुआ। अंग्रेज का आरोप है कि पूरब और अंजलि उसकी मां से झगड़ रहे थे, जिसे शांत कराने के लिए वह बीच में आया। इसी बात पर तीनों ने मिलकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में बुरी तरह घायल
हमले में अंग्रेज के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए और हड्डियां तक बाहर निकल आईं। पीड़ित का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरी आपबीती बता रहा है।
भाई ही ले गया अस्पताल, साजिश का आरोप
अंग्रेज का कहना है कि वह दोपहर तक दर्द से तड़पता रहा था । इसके बाद पूरब ही उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलेश्वर ले गया। वहां से उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि इलाज के दौरान साजिशन डॉक्टरों से उसके दोनों हाथ कटवा दिए गए। अस्पताल से लौटने के बाद वह किसी तरह गांव पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घनसाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूरब सिंह, उसकी पत्नी अंजलि और मां जेठी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपों की गहनता से पड़ताल की जाएगी।

Post Views: 18

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

3 hours ago