बिंग ब्रेकिंग :आसमानी धमाकों ने डरे देहरादून निवासी , प्रशासन ने कहीं सुपर सोनिक बूम की बात : – myuttarakhandnews.com

Oplus_131072
देहरादून : आज 8अप्रैल24 को एफआरआई तथा प्रेमनगर क्षेत्र के लोगों में तब दहशत फैल गयी जब आसमान से जोरदार धमाकों की आवाज आने लगी ।लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम के फोन बजाने शुरू कर दिये जिसको शुरू में तो पुलिस प्रशासन ने भी सामान्य घटना माना परन्तु जब लगातार क्षेत्र वासियों के कॉल आने शुरू हुए तो,सुचना को वेरीफाई करने के लिये उक्त स्थानों पर टीम भेजी गई पर वहाँ किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून स्वयं क्षेत्र में रवाना हुए ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण तथा विभिन्न एजेंसी से संपर्क किया और प्रारंभिक जानकारी ली ,जिससे पता चला कि “वायु सेना के फाइटर प्लेन की सुपरसोनिक बूम की संभावना है ।”हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि सामरिक महत्व के कारण ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती । उन्होंने स्थानीय जनता से भी अनुरोध किया कि ” कि संयम बनाए रखें तथा भयभीत न हो। किसी को भी कोई समस्या हो तो वह कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकते है ।”Oplus_131072

Post Views: 12

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks