Categories: hindiUttarakhand

बर्थडे केक और 26 साल की दरोगा की बेटी का काटा गला, उत्तराखंड में मर्डर कर नहर में लगाई छलांग – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रायवाला: दरोगा की बेटी की दोस्त ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह युवती का शव हरिद्वार-दून हाईवे पर तीन पानी पुलिया के पास मिला। आरोपी के एक दोस्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद वह शक्ति नहर में कूद गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक- बापूग्राम, ऋषिकेश निवासी 26 वर्षीय आरती डबराल पांच मई की शाम घर से दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटी।सोमवार सुबह करीब छह बजे हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर नेपाली फार्म से कुछ दूर तीन पानी पुलिया के पास सर्विस रोड पर पुलिस को युवती का गला रेता हुआ शव मिला। युवती की शिनाख्त आरती के तौर पर हुई।पुलिस जांच में सामने आया कि आरती बसंत कॉलोनी, श्यामपुर, ऋषिकेश निवासी शैलेंद्र भट्ट का जन्मदिन मनाने गई थी।शैलेंद्र मूलरूप से पुजार गांव, चंद्रबदनी टिहरी निवासी है। वह श्यामपुर में बहन के यहां रह रहा था। बकौल एसएसपी, आरती और आरोपी शैलेंद्र लंबे समय से दोस्त थे। शैलेंद्र ने ही आरती की हत्या की। पुलिस हत्या की वजह से जानने के लिए आरोपी के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।आरोपी के शक्ति नहर में छलांग लगाने की बात एक दोस्त ने कही, एसडीआरएफ नहर में तलाशी अभियान चला रही है। मृतका के पिता शिव प्रसाद डबराल पुलिस में दरोगा हैं, वर्तमान में उनकी तैनाती नगर कोतवाली देहरादून में है। ऋषिकेश डिग्री कॉलेज से एमएससी करने के बाद आरती बीएड की तैयारी कर रही थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

21 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

40 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

46 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago