Categories: hindiUttarakhand

अवैध मकानों पर होने वाला वाला है धामी सरकार का जोरदार ऐक्शन, बन गया प्लान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून नगर निगम ने रिस्पना के किनारे स्थित 27 बस्तियों में सरकारी भूमि पर बने जो 525 मकान चिन्हित किए हैं, उन्हें गुरुवार से नोटिस दिए जाएंगे। बुधवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया संबंधित लोगों को पंद्रह मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दिया जाएगा।जबकि इसके बाद गठित टास्क फोर्स जिला प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि 11 मार्च 2016 के बाद सरकारी जमीन पर बने भवनों को चिन्हित करने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई थी।टास्क फोर्स ने मौके पर जाकर सर्वे किए हैं। टीमों ने बस्तियों में करीब 525 भवन चिन्हित किए हैं। इनमें से 89 मकान नगर निगम, बारह मकान नगर पालिका मसूरी, 415 मकान एमडीडीए की भूमि, नौ मकान राज्य सरकार की भूमि पर बने हैं। उधर प्राधिकरण और नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।टास्क फोर्स में ये अधिकारी रहे शामिलअपर नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक या उनके नामित प्रतिनिधि, उप जिलाधिकारी सदर या उनके ओर से नामित प्रतिनिधि, उप नगर आयुक्त नगर निगम, कर अधीक्षक भूमि, अधीक्षण अभियंता सिंचाई खंड, पेयजल विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

19 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

40 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago