महिला अपराध में शामिल भाजपा नेताओं को बचा रही भाजपा सरकार – सूर्यकांत धस्माना

डेमोग्राफी बदलाव पर श्वेत पत्र जारी करे धामी सरकार – सूर्यकांत
देहरादून। उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे और प्रदेश की भाजपा सरकार व भाजपा के दबाव में पुलिस महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले भाजपा नेताओं को बचाने का काम कर रही है उक्त आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार व भाजपा पर जम कर कर हमला बोला।
धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड में वीआईपी का आज तक पता नहीं चला, सल्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार मामले में पीड़ित नाबालिग का मेडिकल देर से करवाया गया जिसके कारण आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की जमानत हो गई वहीं दुग्ध संघ के यौनाचार के आरोपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई जिससे उसे अग्रिम जमानत का मौका मिल जाए तो वहीं संत्रशाह पिरान कलियर में हुई नाबालिग के बलात्कार व हत्या का आरोपी भाजपा नेता तीन महीने बाद भी फरार है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बजाय इन घटनाओं पर अफसोस व खेद जताने के उल्टा कांग्रेस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
धस्माना ने कहा कि रोजाना प्रदेश के किसी ना किसी कोने से महिलाओं के खिलाफ अपराध के समाचार आ रहे हैं और बजाय इनको रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के सरकार के मुखिया जो कि राज्य के ग्रह मंत्री भी हैं डेमोग्राफिक परिवर्तन का राग अलाप रहे हैं और राज्य के पुलिस प्रमुख कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के अपराधी उत्तराखंड आ कर अपराध कर रहे हैं। धस्माना ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को डैमोग्राफी परिवर्तन पर सरकार की ओर से एक श्वेत पत्र जारी कर राज्य की जनता को बताना चाहिए कि क्या डैमोग्राफि बदली है और इसका जिम्मेदार कौन है? धस्माना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में अपनी पार्टी के लोगों की संलिप्तता से घबराई भाजपा के पास जब कोई बचाव का रास्ता नहीं बचा तो वे अब डैमोग्राफी परिवर्तन का राग अलापने लगे हैं इसलिए इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए और यह सरकारी श्वेत पत्र से ही होगी।
राज्य में सरकार का आलम यह है कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सुप्रीमकोर्ट फटकार लगाते हुए टिप्पणी कर रहा है कि मुख्यमंत्री राजाओं की तरह व्यवहार ना करें तो एक मंत्री कह रहे हैं कि उनके विभाग में स्थानांतरण पदोनत्ति व अटैचमेंट बिना उनकी अनुमति के हो रहे हैं और एक मंत्री अपने पति का नाम और पता दूसरी महिला पर चोरी करने की एफ आई आर करवा रही हैं । धस्माना ने कहा कि लगातार दो बार कैबिनेट की बैठक नही हो पा रही और पूरा प्रदेश आपदा की जद में है। धस्माना ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के विरोध में आंदोलनरत है , कुल मिला कर राज्य में सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही और प्रदेश केवल भगवान भरोसे चल रहा है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी व जिम्मेदार राजनैतिक पार्टी होने के नाते कांग्रेस प्रदेश की बदहाली के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रही है ।
एक प्रश्न के उत्तर में धस्माना ने कहा कि कांग्रेसंके प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के अंतिम चरण में कल केदारनाथ पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजरी लगा कर जलाभिषेक करेंगे व राज्य सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के पहले चरण की सफलता और जनता से मिले अपार समर्थन और प्यार से राज्य की सरकार दबाव में आई और दिल्ली के बौराड़ी में बनाए जाने वाले केदारनाथ धाम मंदिर के निर्माण को सरकार को रोकना पड़ा। धस्माना ने कहा कि कल जब यात्रा का दूसरा चरण पूरा होगा तो श्री केदारनाथ धाम मंदिर में चोरी हुआ २२८ किलो सोना, मंदिर के गर्भ गृह की मर्यादा भंग करने के मामले में कार्यवाही और कृष्णा माई गुफा के नाम की पुनर्स्थापना की प्रार्थना प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पहुंचने वाले कार्यकर्ता केदार बाबा के चरणों में करेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

53 seconds ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

30 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago