Categories: hindiUttarakhand

कृषि विवि पंतनगर में हॉस्टल की कैंटीन के खाने में मिले कीड़े, खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, 16 नमूने जांच को भेजे – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के सुभाष भवन के छात्रावास की कैंटीन में खाने में कीड़े मिलने की शिकायत हुई. इस पर खाद्य विभाग की टीम ने कैंटीन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने 16 प्रकार के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है. कृषि विवि के हॉस्टल की कैंटीन के खाने में निकला कीड़ा: पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास की कैंटीन में परोसे गए खाने में कीड़े पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कैंटीन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने 16 खाद्य पदार्थो के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया है. साथ ही छात्रावास के अधिकारियों को छात्रों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ परोसने के निर्देश दिए. उन्होंने खाद्य से संबंधित किसी भी मामले में टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की अपील की है.खाद्य संरक्षा विभाग ने मारा छापा: टीम द्वारा किए गए एकाएक निरीक्षण से हॉस्टल की कैंटीन में अफरातफरी का माहौल हो गया. इस दौरान टीम ने कैंटीन से मलका दाल, सूजी, बेसन, सोया सॉस, सब्जी मसाला, पोहा, नमक, चने की दाल, आटा, मैदा, साबुत धनिया, अजवाइन, पापड़, चीनी, चायपत्ती, गुलाब जामुन (मिक्स) के कुल 16 नमूने जांच हेतु लिये. अस्वच्छ एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के निर्माण में चालान भरने की कार्रवाई की गयी.16 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को लिए: खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राजकीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर एवं देवांश खाद्य प्रयोगशाला, रुड़की भेजा गया है. इस दौरान छात्रावास वार्डन, मैनेजर एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एफएसएस एक्ट 2006 (Food Safety and Standards Act) के मानकों के अनुरूप एवं अनुसूची 04 के अन्तर्गत साफ-सफाई युक्त स्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों का निर्माण कर ही छात्राओं को उपलब्ध करायें. जिला अभिहित अधिकारी द्वारा सभी ठेकेदार, वार्डन, मैनेजर, सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा की छात्राओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री ही परोसी जाए. यदि कोई ठेकेदार इस प्रकार का भोजन उपलब्ध नहीं कराता है, तो इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग तथा टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर की जाए.खाद्य संरक्षा विभाग ने क्या कहा: अभिहित अधिकारी (Designated) खाद्य संरक्षा एवं औषधीय प्रशासन डॉक्टर प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि मुख्यालय को सूचना दी गई थी कि कृषि विश्वविद्यालय की सुभाष भवन छात्रावास की कैंटीन के खाने में कीड़े मिले हैं. जिसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम सुभाष हॉस्टल की कैंटीन के निरीक्षण के लिए गई हुई थी. मौके पर 16 खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की गई है. साथ ही चालान भी किया गया है.डीन ने क्या कहा: डॉक्टर बृजेश सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच कर कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

39 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago