देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्रवार को देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की गई, लेकिन युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
कुमारी शैलजा ने कहा कि जब भी राहुल गांधी आम जनता और युवाओं के मुद्दे उठाते हैं, भाजपा घबरा जाती है। उनका आरोप था कि 17 जुलाई को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए। कभी कार्यक्रम स्थल को लेकर बाधाएं खड़ी की गईं तो कभी उसी समय अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखीं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज इसलिए उठा रही है क्योंकि राज्य सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं से छात्र और उनके परिवार लगातार प्रभावित हो रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में इन समस्याओं की झलक साफ दिखाई दी।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो उसे विपक्ष के कार्यक्रमों से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की प्रतिक्रिया से साफ है कि प्रदेश में राजनीतिक माहौल बदल रहा है और जनता अपनी बात खुलकर रखने लगी है।
कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था को दीमक की तरह खोखला कर रहा है और पेपर लीक उसी का एक उदाहरण है।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे होंगे और पार्टी जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कांग्रेस युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी
Post Views: 3
Post navigation
गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का…
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश…
नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…