कांवड़ मेले की तैयारियों में लापरवाही पर डीएम का सख्त एक्शन, पंतदीप पार्किंग संचालक पर ₹1 लाख का जुर्माना – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों का शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरकी पैड़ी के समीप पंतदीप पार्किंग में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। पार्किंग क्षेत्र में अवैध दुकानें, गंदगी और लावारिस पशुओं की मौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और पार्किंग संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
दरअसल, एक दिन पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में कांवड़ मेले की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में डीएम और एसएसपी ने बैरागी कैंप, दीनदयाल, रोड़ीबेलवाला और पंतदीप पार्किंग समेत विभिन्न मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
पंतदीप पार्किंग में बड़ी संख्या में अवैध दुकानें संचालित होती मिलीं। पार्किंग से हरकी पैड़ी जाने वाले मार्ग पर फेरी वालों का कब्जा और जगह-जगह गंदगी देखकर डीएम ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पार्किंग में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संचालक पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी के पहुंचते ही अवैध दुकान संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों और पार्किंग कर्मचारियों ने तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पॉलीथिन और प्लास्टिक से बनी अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटाया गया तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वयं मौके की तस्वीरें भी अपने मोबाइल से लीं, ताकि भविष्य में व्यवस्था की समीक्षा की जा सके।
इसके अलावा बैरागी कैंप में निर्माणाधीन अस्थायी पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने संबंधित ठेकेदारों को मौके पर बुलाकर टेंडर की शर्तों के अनुरूप बिजली, पानी, सड़क और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेले की सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पंतदीप पार्किंग में अतिक्रमण और गंदगी पाए जाने पर संबंधित विभागों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अस्थायी पार्किंग स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं तय मानकों के अनुसार उपलब्ध कराने और अतिक्रमण रोकने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) गठित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

22 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

47 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago