भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर पर दर्ज कराई FIR – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डालनवाला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भाजपा नेता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो जारी कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया। साथ ही उत्तराखंड में दंगे फैलाने की साजिश रची गई है। तहरीर में कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और आम आदमी पार्टी (आप) को भी इस कथित साजिश का सूत्रधार बताया गया है।
सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने का आरोप
तहरीर में कहा गया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में सोशल मीडिया पर झूठा नैरेटिव फैलाया जा रहा है। इससे न केवल व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। दुष्यंत गौतम ने वायरल वीडियो, पोस्ट और ऑडियो क्लिप के लिंक पुलिस को सौंपते हुए त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीएनएस और आईटी एक्ट में मामला दर्ज
डालनवाला पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पहले से दर्ज हैं मुकदमे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि दुष्यंत कुमार गौतम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

19 minutes ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

1 hour ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

1 hour ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

8 hours ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

9 hours ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

9 hours ago