Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई रणनीति, प्रत्याशियों का ऐसे होगा चयन – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में निकाय चुनावों की तैयारी के संदर्भ में राज्य के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनावों के लिए सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन और सभी मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।बैठक के बाद जारी बयान में महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को निकाय चुनावों की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने, सर्वसम्मति से प्रत्याशियों का चयन करने, आरक्षित सीटों के लिए प्रत्याशियों की तलाश के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निकाय के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाने हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी शामिल रहे जबकि प्रदेश के सभी मंत्री, भाजपा सांसद और विधायक वर्चुअल रूप से जुड़े।उम्मीदवारी के लिए आवेदन अनिवार्यभट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए पार्टी में आवेदन अनिवार्य होगा। हालांकि इसमें सर्वसम्मति बनाने के प्रयास किए जाएंगे लेकिन उससे पहले आवेदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न कमेटियों को क्षेत्र में भेजकर सर्वे कराया जाएगा ताकि अच्छे उम्मीदवार का चयन किया जा सके। बैठक में भट्ट ने बूथ कमेटियों की संरचना दुरस्त करने और इसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व रखने के निर्देश दिए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

9 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

30 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

51 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago