Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में AI की मदद से लोगों को 'कंगाल' कर रहे साइबर ठग, हर दिन 58 लोगों को लगा रहे चूना – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: : प्रदेश में साइबर ठगों का जाल फैलता जा रहा है। कोई नौकरी तो कोई आनलाइन सामान की खरीद-फरोख्त के नाम पर दूनवासियों के खून-पसीने की कमाई लूट रहा है। लगातार बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलों ने उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की चुनौतियां भी बढ़ा दी हैं।साइबर ठग अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) के माध्यम से आवाज बदलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो बड़ी चुनौती है। पिछले छह महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो साइबर ठगों ने प्रतिदिन 58 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।पुलिस ने सवा चार करोड़ रुपये की धनराशि खातों में होल्ड करवाईवित्तीय धोखाधड़ी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 छह माह में 10,600 साइबर ठगी के मामले सामने आए। इस दौरान ठगों ने 46 करोड़ रुपये की ठगी की। इसमें से साइबर थाना पुलिस ने सवा चार करोड़ रुपये की धनराशि खातों में होल्ड करवाई है।वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2023 के बीच तीन महीनों में साइबर ठगी के 5044 मामले सामने आए, जो वर्ष 2024 में जनवरी से मार्च के बीच तीन महीनों में ठगी के मामले बढ़कर 5556 हो गए। अकेले मार्च माह में ही 1748 लोगों के साथ 12 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।पिछले छह माह में इस प्रकार हुई साइबर ठगीमाह – शिकायतें – साइबर ठगीमार्च – 1748 -12 करोड़ रुपयेफरवरी -1915- सात करोड़ रुपयेजनवरी -1893 -आठ करोड़ रुपयेदिसंबर -1727 -छह करोड़ रुपयेनवंबर- 1638 – सात करोड़ रुपयेअक्टूबर -1678 -छह करोड़ रुपयेअप्रैल में दर्ज मामले, इस तरह साइब ठगों ने बनाया लोगों को निशाना1- एआइ की मदद से आवाज बदलकर बुजुर्ग से ठगे पांच लाख रुपयेसाइबर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) की मदद से आवाज बदलकर बुजुर्ग से पांच लाख रुपये की ठगी कर दी। सुधा दत्ता निवासी एलआइसी फ्लैट कनाट पैलेस ने तहरीर दी कि छह दिसंबर 2023 को उनके पिता को व्यक्ति ने फोन किया।आरोपित ने खुद को उनका दोस्त हरपाल बताया और जरूरी काम के लिए 10 लाख रुपये उनके खाते में स्थानांतरित करने को कहा। उन्होंने ठग के खाते में पांच लाख रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि हरपाल सिंह ने रुपये नहीं मांगे थे।2- निवेश का झांसा देकर ठगे साढ़े चार लाख रुपयेहिमांशु पुंडीर निवासी क्लेमेनटाउन ने तहरीर दी कि अगस्त 2020 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान विकास वत्स से हुई। इसके बाद वह वाट्सएप से जुड़े और विकास ने उन्हें शिवाजी से मिलवाया।दोनों ने उन्हें क्रिप्टो माइनिंग एप में निवेश के लिए उकसाया। साइबर ठगों ने कहा कि इससे 300 प्रतिशत तक मुनाफा होगा। जब चाहे बिना शुल्क क्रिप्टो माइनिंग एप से रुपये निकाल सकते हैं। फिर हिमांशु ने साढ़े चार लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन वह धनराशि निकाल नहीं पाए।3- पार्ट टाइम जाब दिलाने के नाम पर ठगे दो लाख रुपयेपार्ट टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने आदर्श पटवाल निवासी गीतांजलि एन्क्लेव नेहरू कालोनी से दो लाख रुपये ठग लिए। बताया कि उनके वाट्सएप पर पार्ट टाइम जाब के लिए मैसेज आया।ठग ने उन्हें जाब के नाम पर 2500 से 5000 रुपये मुनाफा का झांसा दिया और टेलीग्राम एप से जोड़ते हुए रुपये निवेश करने को कहा। इसके बाद उनका मुनाफा तो दिखा, लेकिन वह रुपये नहीं निकाल पाए। धनराशि निकालने के लिए ठगों ने उनसे और धनराशि लगाने को कहा और उनसे दो लाख 12 हजार रुपये की ठगी कर दी।4- साइबर ठगों ने महिला से ठगे पांच लाख रुपयेरिवार्ड प्वाइंट पाने के झांसे में साइबर ठगों ने कुसुमलता पांगती निवासी आमबाग, गढ़ी कैंट से पांच लाख रुपये की ठगी कर दी। उन्होंने बताया कि उन्हें एक मैसेज मिला कि एक्सिस बैंक से उन्हें 9850 रुपये के रिवार्ड प्वाइंट दिए जा रहे हैं।इन रिवार्ड प्वाइंट को कैश कराने के झांसे में पीड़ित ने उसमें दिए लिंक पर क्लिक किया और बैंक खाते की जानकारी डाली। आरोप है कि इसके बाद दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से 4.97 लाख रुपये कट गए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

19 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

25 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago