भाजपा विधायक विनोद चमोली बोले– आंदोलनकारी छात्रों के साथ, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं

सीबीआई जांच से भर्ती प्रक्रियाएं ठप होंगी, छात्रों का भविष्य दांव पर– चमोली
देहरादून।  भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा है कि सरकार युवाओं और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में मैं उनके साथ हूं लेकिन यदि इसमें अराजक तत्व घुस जाएं और जिस तरह आजादी को लेकर नारेबाजी हुई है तो वह चिन्ता की बात है। हमारी सरकार विघटनकारी तत्वों से सख्ती से निपटेगी। विधायक चमोली ने कहा कि नकल और भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल में पटवारी और दरोगा घोटाला के दौरान हुई। कांग्रेस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद सरकार ने भर्ती मामलों को गंभीरता से लिया।

नकल के मामले में भाजपा सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 120 आरोपी लोगों को जेल भेजने का काम किया। भाजपा सरकार ने सख्त नकल कानून बनाया है। इसके तहत दस करोड़ का अर्थदंड और आजीवन कारावास का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हाल के कथित पेपरलीक प्रकरण की जांच सही दिशा में चल रही है। इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के निर्देशन में चल रही है। एक माह की अवधि में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। दोषियों के खिलाफ नये नकलरोधी कानून के तहत कार्रवाई होगी।छात्रों और बेरोजगार युवाओं को इस विषय का ध्यान रखना होगा कि आंदोलन गलत दिशा में न जाएं। छात्र अपने भविष्य का भी ध्यान रखें।

सीबीआई जांच पर उन्होंने कहा कि छात्र महज एक पक्ष ही देख रहे हैं। यदि सीबीआई की जांच बिठा देते हैं तो तमाम नियुक्ति प्रक्रियाएं रुक जाएगी। भर्ती प्रक्रिया बाधित हो जाएंगी तो युवाओं और छात्रों का नुकसान हो जाएगा। हम सीबीआई जांच पर कोई आपत्ति पर नहीं है। लेकिन हमारी चिन्ता उन छात्रों की भविष्य की चिन्ता है कि पूरी प्रक्रिया बाधित हो जाएगी। ऐसे में कई अभ्यर्थी ओवरएज न हो जाएं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में राजनीतिक शक्तियां भी चाहती हैं कि यहां का माहौल बिगड़े। कांग्रेस भी लाभ उठाना चाह रही हो। हम सरकार में तो हैं तो हमें लोग अपने नजरिए से देख रहे होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्रीय सोच के साथ चलते हैं। नकारात्मक राजनीति करने वाले सजग हो जाएं तो उन्हें इसका खमियाजा उठाना चाहिए। दिशाहीन आंदोलन नहीं होना चाहिए।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

40 minutes ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

52 minutes ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

1 hour ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

2 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

3 hours ago