Categories: hindiUttarakhand

कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, यहां देखें लिस्ट – Uttarakhand

Before the cabinet expansion, BJP released the list of district presidents, see the list hereइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी में इन दिनों कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं. उससे पहले आज बीजेपी ने जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है. उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने जिला अध्यक्ष की घोषणा की. जिलाध्यक्षों की सूची में सिद्धार्थ अग्रवाल को देहरादून महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है. राजेन्द्र तड़ियाल को ऋषिकेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.देहरादून पहुंचे उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने नये जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने सभी नये जिलाध्यक्षों के साथ आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की.बीजेपी ने 17 जिलों में भारतीय जनता पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है. पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में ज्यादातर नाम नए हैं. वहीं कुछ महत्वपूर्ण जिलों में पुराने चेहरे को ही रिपीट किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई संगठन की टीम में देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण, पिथौरागढ़, नैनीताल और उधम सिंह नगर में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पुराने चेहरे को रिपीट किया है. वहीं बाकी सभी जिलों में अभी तक नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है.भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की सूचीउत्तरकाशी- नागेंद्र चौहानचमोली – जगपाल बर्तवालरुद्रप्रयाग – भारत भूषण भट्टदेहरादून – ग्रामीण मीता सिंहदेहरादून महानगर – सिद्धार्थ अग्रवालऋषिकेश – राजेंद्र तड़ियालहरिद्वार – आशुतोष शर्मापौड़ी – कमल किशोर रावतकोटद्वार – राज गौरव नौटियालपिथौरागढ़ – गिरीश जोशीबागेश्वर – प्रभात गढ़ियाअल्मोड़ा – महेश निहालचंपावत – गोविंद सामंतनैनीताल – प्रताप सिंह बिष्टकाशीपुर – मनोज पालउधम सिंह नगर – कमल कुमार जिंदलवहीं इसके अलावा रानीखेत और रुड़की में भारतीय जनता पार्टी अपने जिला अध्यक्षों को लेकर के अभी चर्चा कर रही है. आज शाम तक रुड़की और रानीखेत जिले में भी भारतीय जनता पार्टी अपने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर देगी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के अनुसार इन दोनों जिलों में जिला अध्यक्षों पर चर्चा चल रही है. इसके अलावा जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर के एक्सरसाइज शुरू हो जाएगी. जल्द ही उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की नई टीम तैयार हो जाएगी. जिसके कंधों पर 2027 विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

5 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

19 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

44 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago