उत्तराखंड: उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण चार धाम यात्रा अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली है ,ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था ,लोगो को जानकारी ना होने से पिछले साल कई यात्रियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा ।
जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार की कोशिश है किचारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पहले यात्रा से जुड़ी सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही यात्राकाल में यातायात प्रबंधन व पार्किंग की समुचित व्यवस्था पहले ही ठीक की जाये ।
-वहीं चारों धामों बद्रीनाथ ,केदारनाथ ,यमनोत्री, गंगोत्री के लिए पंजीकरण 15 से 20 मार्च के बीच शुरू होने की पूरी तैयारी हो गयी है ।-इस बार 60 प्रतिशत आनलाइन पंजीकरण व 40 प्रतिशत ऑफलाइन पंजीकरण का निर्णय लिया गया है ।
-साथ ही इस बार पंजीकरण आधार कार्ड से लिंक हो जायेगा ,इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट से जोड़ा से जोड़े जाने के लिए प्राधिकरण से हरी झंडी मिल चुकी है ।
पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि आधार कार्ड बेस्ड पंजीकरण से यात्री का एक प्रकार से ई-वेरिफिकेशन भी हो सकेगा,जिससे यात्रियों का सही आंकड़ा व पहचान उपलब्ध हो सकेगी जिससे किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा में मदद मिलेगी ।
पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आनलाइन पंजीकरण के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आंकड़ों अनुसार पिछले साल 46 लाख से अधिक लोग उत्तराखंड पहुंचे ।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…