रुद्रपुर ( उत्तराखंड )देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के मुख्य स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी आज 2 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड पहुँच चुनावी रैलियों को संबोधित करने का आगाज कर चूके है ।उन्होंने रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया । अपने अतरंगी ड्रेस के लिये जाने वाले प्रधानमंत्री काले रंग के जवाहर टोपी में नजर आये । जिसपर ब्रह्मकमल का एक चिन्ह था ।अपने भाषण की शुरुआत में माँ नंदा का नाम ले उन्होंने कुमाऊँ की जनता को प्रभावित करने की कोशिश की । उन्होंने उत्तराखंड स्थित धार्मिक स्थलों और विकास कार्यो का जिक्र किया । और विकास के नाम पर एक बार फिर से जनता से वोट देने की अपील की ।बताते चले कि उत्तराखंड में अभी तक बीजेपी की चुनावी रैलियों का जिम्मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अन्य मंत्रियों ने संभाला था ।मंत्री विधायकों की भीड़ में भाजपा के सांसद उम्मीदवारो पर जनता का फोकस कम ही गया । इसी कड़ी में कुछ दिन पहले स्मिर्ति ईरानी और अब प्रधानमंत्री का उत्तराखंड पहुँचना दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से मोदी और विकास के नाम पर वोट बढ़ाने का प्रयास कर रही है ।
Post Views: 6
Post navigation
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…