कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में मनायेंगे इगास बग्वाल





ग्रामीणों के साथ लोक पर्व मनाकर रिवर्स पलायन का देंगे संदेश
चमोली में लेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की समीक्षा बैठक
पांच दिवसीय गढ़वाल दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र के थलीसैण में इस बार इगास बग्वाल मनायेंगे। जिसके माध्यम से वह गांव छोड़कर शहरों में बस चुके लोगों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देंगे। अपने पांच दिवसीय गढ़वाल मण्डल भ्रमण के दौरान डॉ. रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण महोत्सव, बैकुंठ चतुर्दशी मेला व बिन्सर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह चमोली जनपद में नगर पंचायत पोखरी द्वारा आयोजित 17वें हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव राजकीय मेले में शिरकत करेंगे। साथ ही वह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर चमोली में समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने राजस्थान प्रवास से लौटने के उपरांत सीधे गढ़वाल मण्डल के पांच दिवसीय दौरे पर निकलेंगे। जिसकी शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि वह गुरूवार 23 नवम्बर 2023 से सोमवार 27 नवम्बर 2023 तक गढ़वाल मण्डल के विभिन्न जनपदों में आयोजित कार्यक्रमों व लोक उत्सवों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में विभिन्न योजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। डॉ. रावत गुरूवार को श्रीनगर गढ़वाल पहुंच कर सबसे पहले बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन स्थल जायेंगे जहां पर वह भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह थलीसैंण में आयोजित ‘थलीसैण महोत्सव’ में शिरकत करेंगे। इसके बाद डॉ. रावत नगर पंचायत थलीसैंण-कैन्यूर के भवन का भूमि पूजन व विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा इंडोर जिम का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर वह उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को चैक वितरित कर योजना का लाभ पहुंचायेंगे। डॉ रावत थलीसैण महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भी शामिल होंगे, जिसमें लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत भैला कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रामीणों, स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोक पर्व इगास बग्वाल मनायेंगे, जिसके माध्यम से वह प्रवासी उत्तराखंडियों तथा विभिन्न नगरों व महानगरों में बसे लोगों को अपने गांवों से जुड़े रहने का संदेश देंगे व व रिवर्स पलायन के लिये प्रेरित करेंगे।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत पीठसैंण में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह बिनसर में नवनिर्मित बिनसर महादेव मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शनिवार एवं रविवार को वह श्रीनगर में आयोजित प्रसिद्ध बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को डॉ. रावत चमोली पहुंचेंगे जहां वह नगर पंचायत पोखरी द्वारा आयोजित 17वें हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खाली ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव राजकीय मेले-2023 में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह इंजीनियरिंग कॉलेज कोठियालसैण, चमोली में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे, जिसमें जिलाधिकारी सहित जनपद स्तर के सभी अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

5 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

8 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

14 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago