Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक आज, हो सकता है उम्मदवारों के नाम का एलान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की आज बैठक होनी है जिस में उत्तराखंड की बाकी बची दो लोकसभा सीटों पौड़ी और हरिद्वार का भी फैसला हो जाएगा. पिछले दिनों बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. जिसमे उत्तराखंड की 3 लोकसभा सीटों टिहरी अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा की घोषणा की थी. इन तीनो सीटों पर बीजेपी ने अपने पुराने सांसदों को ही टिकट दिया था. जबकि पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीटों की घोषणा नहीं की थी.आज होने वाले पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड की बाकी बची 2 लोकसभा सीटों की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही हैं. इन दोनो सीटों से कई उम्मीदवार अपनी किस्मत के फैसले का इंतजार कर रहे है पोड़ी से अनिल बलूनी शोर्य ,डोभाल मनीष खंडूरी, तीरथ सिंह रावत के नाम की चर्चा चल रही हैं.तो वही हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पोखरियाल निशख, मदन कौशिक,स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार से अपनी किस्मत का इंतजार कर रहे है2 सीटों पर उम्मदीवारों की घोषणालोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की आज दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होने जा रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे साथ ही कुछ दिन पहले भाजपा के हाईकमान ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों की घोषणा की थी बैठक के बाद आज शाम को पौड़ी और हरिद्वार लोक सभा सीटो की घोषणा भी सकती है इसके लिए आज होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा.बीजेपी आज पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड की बची दो लोकसभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती हैं. वहीं उत्तराखंड की तीन सीटों नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर अपने मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था. वहीं इस बार बीजेपी बचे दो सीटों पर नए उम्मीदवार को उतार सकती हैं. वहीं पौड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मौजूदा सांसद हैं तो वहीं, हरिद्वार से पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री पोखरियाल निशंक सांसद है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

35 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

56 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago