सेवा इण्टरनेशनल संस्था ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग, पानी बोतल एवं टूलकिट – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*सेवा इण्टरनेशनल संस्था ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग, पानी बोतल एवं टूलकिट*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड द्वारा आज पोखरी विकास खण्ड के बमोथ गांव में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 68 छात्र- छात्राओं को स्कूल बैग, पानी बोतल एवं टूलकिट वितरित किये गए।सेवा इण्टरनेशनल उत्तराखंड के चमोली- रुद्रप्रयाग जिले के कार्यक्रम अधिकारी लोकेंद्र बलोदी ने कार्यक्रम में सेवा इण्टरनेशनल के कार्यों पर विस्तार से छात्रों को बताया। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती आ रही है।सेवा इण्टरनेशनल उत्तराखंड केदारनाथ आपदा के बाद से रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिले में आपदा प्रबंधन, जैविक खेती, कड़ाई-बुनाई, मसाला उद्योग आदि का प्रशिक्षण दे रही है।उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अलग अलग क्षेत्रों में 300 स्वयं सहायता समूहों का संचालन भी किया जा रहा है। इस संस्था का ध्येय स्वयं से पहले सेवा है। साथ ही यह संस्था 20 देशों में कार्य कर रही है।संस्था के डेवलपमेंट अधिकारी संजय बुटोला ने बताया कि सेवा इण्टरनेशनल वर्तमान में उत्तराखंड के 100 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन पर कार्य कर रही है, जो छात्रों को आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण देती है।सेवा इण्टरनेशनल उत्तराखंड सिमली के लेखाधिकारी भीमसिंह पोखरियाल ने बताया कि संस्था 01 तारीख से 24 तारीख तक प्रत्येक माह चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिलों में चयनित गांवो में कैम्प कर लोगों को जागरूक करती है।संस्था द्वारा इससे पूर्व भी इस विद्यालय को साउंड सिस्टम, कम्प्यूटर सिस्टम दिया गया एवं पांच शौचालयों का निर्माण किया गया है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद मंमगाई द्वारा सेवा इण्टरनेशनल का धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक आनन्दमणि देवली, गौरव पुरोहित, विजय भट्ट, सीमा रावत, कु.साक्षी डिमरी, कु. मीना सुनील जग्गी, पुष्पेंद्र रावत, विद्यालय प्रबन्धन समिति अध्यक्ष प्रदीप लखेड़ा, पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह रावत, अभिभावक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक राजेश पंत ने किया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

3 minutes ago

रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी को दिए बयान में मंत्री ने बताए साहू के कई ठिकाने, मिल सकते हैं अहम दस्तावेज – myuttarakhandnews.com

  एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…

10 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

14 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

16 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

22 minutes ago