केदारनाथ धाम में धरने पर बैठे BKTC के कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, जानिए क्यों? – myuttarakhandnews.com

कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया है. अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी.
रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन का ऐलान किया है. दशकों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में सेवाएं दे रहे करीब 300 अस्थायी कार्मिक अब अपने अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर हैं.
कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने का निर्णय लिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए बाध्य होंगे
 
लंबित मांगों का अब तक समाधान नहीं हो पाया: कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मंदिर समिति की व्यवस्थाओं के संचालन और धार्मिक गतिविधियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद उनकी समस्याओं और लंबित मांगों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी संबंधित विभाग उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है.
दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को भी आर्थिक सहायता नहीं मिली: कर्मचारी राजेंद्र रावत, योगंबर सिंह और संदीप रावत ने बताया कि सेवा के दौरान दिवंगत हुए करीब एक दर्जन कर्मचारियों के परिवारों और आश्रितों को अब तक आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है. उनका कहना है कि जिन कर्मचारियों ने वर्षों तक मंदिर समिति को अपनी सेवाएं दीं, उनके निधन के बाद उनके परिजनों को सहायता न मिलना चिंता का विषय है. कर्मचारियों ने इस मामले में भी शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई है.
 
कर्मचारियों के अनुसार पूर्व में भी समिति के अधिकारियों को उनकी मांगों के समयबद्ध निस्तारण के लिए अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. इसी से नाराज होकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से लगातार एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक क्रमिक अनशन किया जाएगा.
 
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन अपनी लंबित मांगों के समाधान के लिए किया जा रहा है. यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. इससे मंदिर समिति की व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है.


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

3 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

9 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago