आपदा की स्थिति में तीर्थयात्रियों की यथा संभव मदद करें- हेमंत द्विवेदी
तीर्थयात्रियों को आपदा की स्थिति में बीकेटीसी विश्राम गृहों में निशुल्क आवासीय सुविधा
रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी बरसात एवं आपदा से सड़क मार्ग अवरूद्ध होने के दौरान बीकेटीसी के विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था हेतु निर्देश दिये है। धराली ( उत्तरकाशी) अति वृष्टि आपदा तथा श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में बारिश से लगातार सड़क मार्ग के अवरूद्ध होने के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा तथा सहायता हेतु बीकेटीसी ने यह निर्णय लिया है।
वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में हो रही निरन्तर बरसात के दृष्टिगत बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति अधिकारियों/कर्मचारियो को अपने कार्यस्थल पर कार्यरत रहने के भी निर्देश जारी हुए है।
अधिकारिक आदेश में कहा गया है कि बीकेटीसी कर्मचारी तीर्थयात्रियों की यथा संभव मदद करें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना से सक्षम अधिकारी को अवगत कराये और बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अपना कार्यस्थल न छोड़े।
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…