65 से अधिक लोगों का हुआ सफल हेली रेस्क्यू, प्रभावितों ने जताया सरकार का आभार
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रूप से धराली से मातली और उत्तरकाशी लाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोगों ने राहत व बचाव कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हर नागरिक को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों तक आवश्यक सामग्री, दवाइयां और अन्य सहायता प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, और बंद सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने का कार्य भी लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और राहत कार्यों की निगरानी स्वयं कर रही है।
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…