भाकियू लोकशक्ति उत्तराखंड ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह…. – my uttarakhand news

देहरादून : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति उत्तराखंड द्वारा आज उज्जवल रेस्टोरेंट, उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड ग्राउन्ड देहरादून में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने की और संचालन मीडिया प्रभारी नरेश कुमार गुप्ता ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि टिहरी गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह रही और विशिष्ट अथिति टिहरी लोकसभा इंचार्ज विनय रोहिला जी रहे।
समारोह को संबोधित करते हुये महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि होली का त्यौहार अपने आप में एक अनूठा त्योहार है। हमें गर्व है कि पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ हिन्दू धर्म अनेको त्योहार को अपने आप में बडे धूमधाम से मनाते हैं। हमें गर्व है की हमने भारत जैसे देश में जन्म लिया। आज पूरे विश्व में भारत डंका बज रहा है, भगवान राम का भव्य मंदिर भी बन गया है, भगवान राम अपने स्थान पर विराजमान हो गये हैं। पूरा भारत एक सूत्र में बंधकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का गुणगान कर रहा है। हिन्दू समाज एक मंच पर एकत्रित है। भाकियू लोकशक्ति उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने मुझे आज बुलाकर गौरवान्वित किया है, मैं दिल से धन्यवाद देती हूँ।
विशिष्ट अतिथि विनय रोहिला ने भी होली पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भी हिरण्य कश्यप जैसे राजा का संहार कराकर प्रहलाद जैसे भक्त ने भगवान राम के नाम को रोशन किया। विश्व में भगवान सर्वोपरि है, आज हिन्दू समाज भगवान राम का ऋणी है। हमें ईश्वर द्वारा बताये रास्ते पर चलना है। उत्तराखण्ड में आज भाकियू लोकशक्ति ने बीते दो माह में ये तीसरा कार्यक्रम है, मैं किसान यूनियन को इसके लिए बधाई देता हूँ कि समय–समय पर ये इतने सुन्दर आयोजन कर हमें सम्मानित करती है।
इस अवसर पर महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और भारतीय किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर को भाकियू लोकशक्ति द्वारा माल्यार्पण कर शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में बार काउंसिल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव शर्मा बंट्रू और सचिव राजबीर बिष्ट का भी माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति उत्तराखंड का आभार जताया।
समारोह में उत्तराखंड की महान विभूतियों क्रमश: पंडित सुभाष चंद्र जोशी, ब्रह्मचारी हरि किशन किमोठी, देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा, अशोक वर्मा पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, डा. सोनिया आनंद रावत, सुमेर चन्द रवि, जयसिंह, भूपेन्द्र भट्ट, विशंभरनाथ बजाज, डोनिश नदीम इस्लाम, पवन बंश पांडेय, चन्दन चांदना, पंकज मौर्य, नीरज शर्मा, मोहन दत्त भट्ट, रियासत, मुकेश साहनी, संदीप भारती, वसीम “गुड्डू’, रजत शर्मा, नवीन जोशी, राहुल खाती, शालिनी सोहेल, मुकीम रोशन, प्रेमपाल सिंह, सुखपाल चौहान, रोहित कुमार, संजय शर्मा, स.तरनजीत चढ्ढा, रोहित गोयल, रुचिका गुप्ता, महेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल, ओम प्रकाश मेहरा, सुनीता सिंह राघव, विपिन चौधरी, मुकेश सैनी, आशीष डोभाल, नलिन शेखर सोम, मोहित चावला, अमित चंद्रा, काशिफ ऐनी, सुरेंद्र सिंह खाती, विजय सिंह रावत आदि का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks