हल्द्वानी। देवी देवताओं व पहाड़ की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द बोलने वाली ब्लागर ज्योति अधिकारी को न्यायालय से राहत नहीं मिली है।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने ब्लागर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं ज्योति ने आठ जनवरी को मुखानी थाने में बयान दर्ज कराने से पहले वादी को इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर भी धमकी दी। जिसपर पुलिस ने ज्योति पर एक ओर केस दर्ज कर दिया है।
शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया में लाइव आकर धमकी देने के मामले में मुखानी थाना एसआइ विरेंद्र चंद्र ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो में ब्लागर ज्योति अधिकारी ने वादिनी को ललकारा।
उसने कहा कि जिगर है तो सामने आ जाना आज हम भी देख लेंगे नेतानी बनने का ज्यादा शौक चढ़ा है। इंटरनेट मीडिया में खुली धमकी देने पर वादी जूही चुफाल काफी डर गई। जिसपर मुखानी थाना पुलिस ने ब्लागर पर धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज की है।
इसपर ज्योति की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उसे हल्द्वानी जेल की रोटी खानी ही पड़ेगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ब्लागर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अब सोमवार को दोबारा कोर्ट में सुनवाई होगी।
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…