खूनी सोमवार : देहरादून शिमला बाईपास सिघंनीवाल में टेम्पो और बस की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत, कई स्कूली बच्चों सहित 14 घायल – myuttarakhandnews.com

देहरादून के लिए आज सोमवार खूनी सोमवार साबित हुआ, देहरादून (सहसपुर )सिंघवाला क्षेत्र में एक बस की जोरदार टक्कर एक टेम्पो से हो गयी , जिससे बस चालक का बस से नियंत्रण खो गया , व बस तेजी से सड़क किनारे पलट गयी ।वही टेम्पो भी सड़क पर पलट गया,तथा एक बस सहित अन्य बस भी इस टक्कर की चपेट मे अन्य वाहन भी आये ।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस के नीचे दबने से उसी समय एक स्कूली बच्चें व अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी ।बताया जा रहा है कि बस विकासनगर – ISBT – विकासनगर रूट पर चलती है , स्कूलों की छुट्टी के समय देहरादून शहर के साथ साथ बाहरी इलाकों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मारामारी होती है ।ऐसे में बस के ओवरलोड होकर चलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है ।
बताया जा रहा है कि बोक्सा जनजाति स्कूल, सिंहनी वाला के बच्चे भी उसी बस में सवार हो गये ,ताकि घरों को समय पर पहुँच सकें ।
ललगभग डेढ़ किलोमीटर आगे बस एक अप्पे टेम्पो से टकरा गयी। मौके पर चीखपुकार मच गयी ,प्राप्त वीडियो में खून से सन्ने बच्चे ,चीखपुकार करते लोग ।व पुलिस से आने से पहले बहादुरी से बचाव करते स्थानीय निवासी नजर आरहे है ।
मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया ।
दुर्घटना मे 14 लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि जिस प्रकार की दुर्घटना थी उससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है ।
एसएसपी देहरादून घटनास्थल के लिए रवाना हुए । व ग्राफिक एरा अस्पताल में जाकर घायल बच्चों व अन्य व्यक्तियों से मिले ।

Post Views: 13

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

7 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

15 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

20 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago