Categories: hindiUttarakhand

मैं बहुत प्यार करता हूं और फिर घिनौनी चाल, हरिद्वार में 16 साल की नाबालिग लड़की का गैंगरेप – Uttarakhand

I love you very much and then a disgusting trick, 16 year old minor girl gang raped in Haridwarइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all) बहुत भ्रष्टाचारी निकले छत्तीसगढ़ के IAS-IPS, कोई जेल में, किसी के यहां छापा, आ गई पूरी लिस्ट – April 7, 2025 छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख से होगी बारिश, तापमान में गिरावट, जानें आज का हाल – April 7, 2025 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे का खाका तैयार, खुलेंगे 50 नए सुरक्षा कैंप; जानिए क्या है पूरा प्लान – April 7, 2025हरिद्वार; उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। 16 साल की नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर युवकों ने रेप किया है। आरोप है कि युवक नाबालिग लड़की को अपने घर ले गया, जहां दो लड़कों ने उसके साथ बारी-बारी रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनो आरोपी लड़के फरार हैं। पुलिस की ओर से फरार लड़कों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो लड़कों ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर ले जाकर रेप कर दिया।पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की देर शाम को करीब चार बजे दो आरोपी उसकी 16 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर एक आरोपी के घर ले गए। जहां पर उनके द्वारा नाबालिग को डरा धमका कर उसके साथ रेप किया।दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर में पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा आरोपियों के चंगुल से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया।लोगों के आने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ दुष्कर्म समेत पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

5 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

26 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

1 hour ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago