Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार का खूनी आतंक: घास लेने गई महिला को बनाया निवाला, सिर धड़ से किया अलग – myuttarakhandnews.com

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी के अंतर्गत कोट विकासखंड की सितोनस्यूं पट्टी स्थित ग्राम पंचायत वड्डा के वाडियूं गांव में गुलदार के आतंक ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया है। मंगलवार को यहां घात लगाए बैठे एक गुलदार ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना निवाला बना दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत, भय और आक्रोश का माहौल है।
घात लगाकर बैठा था गुलदारप्राप्त जानकारी के अनुसार, वाडियूं गांव की रहने वाली महिला अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर घास लेने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमला इतना वीभत्स था कि गुलदार ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया।
शव को नोचता दिखाजब महिला काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के सामने जो मंजर आया, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। गुलदार महिला पर हमला करने के बाद उसके शव को करीब 50 मीटर ऊपर एक पुराने निर्जन (खंडहर) मकान में ले गया था, जहां वह शव को नोचकर खा रहा था। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने और हल्ला करने के बाद गुलदार शव को छोड़कर मौके से जंगल की तरफ भाग निकला।
ग्रामीणों में आक्रोशइस दिल दहला देने वाली घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था, लेकिन विभाग ने समय रहते कदम नहीं उठाए। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल इस गुलदार को ‘आदमखोर’ घोषित करने और उसे पकड़ने या मारने की मांग की है।
ग्रामीणों से की अपीलघटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों से अकेले जंगलों में न जाने और बेहद सतर्क रहने की अपील की है, साथ ही आदमखोर को काबू में करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

9 minutes ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

41 minutes ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

47 minutes ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

53 minutes ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

59 minutes ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

1 hour ago