हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट, 5 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ –

देहरादून/पंतनगर । कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, हिंदुस्तान जिंक ने सीएसआर के अंतर्गत पंतनगर के छतरपुर, धरमपुर और मटकोटा गांवों में 100 सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया है। इस पहल से शाम और रात के समय 5 हजार से अधिक यात्रियों, दिहाड़ी मजदूरों और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा और आवाजाही सुगम हो सकेगी।
 
इस उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान, छतरपुर हरीश चंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान, मटकोटा धरमपुर दीपक गोस्वामी, अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षा समिति, छतरपुर गुलाब सिरोही, अध्यक्ष, सहकारी समिति, छतरपुर दीप नारायण के साथ-साथ अन्य वार्ड सदस्य और हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी शामिल हुए।
 
समारोह के मुख्य अतिथि पंतनगर मेटल प्लांट के डायरेक्टर नीरज कुमार ने जीवन स्तर को सुधारने में रोशनी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने आस-पास के गांवों के विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक के निरंतर प्रयासों को दोहराया।
 
छतरपुर के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र भट्ट और मटकोटा धरमपुर के ग्राम प्रधान दीपक गोस्वामी ने स्थानीय स्तर की इस मुख्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हिन्दुस्तान जिं़क आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।
 
पंतनगर में अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से, हिंदुस्तान जिंक वर्तमान में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्थायी आजीविका से जुड़े कामों के माध्यम से 32 गांवों के 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे है।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

1 hour ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

2 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

2 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

2 hours ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

2 hours ago