Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून में तय समय के बाद भी खुल रहे पब और बारों के खिलाफ मंगलवार की देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। देहरादून डीएम सविन बंसल खुद कार चलाकर कार्रवाई की अगुवाई कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक यह कार्रवाई जारी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मंगलवार रात को शहर में कार्रवाई की गई। रात करीब 11 बजे बाद डीएम टीम के साथ निरीक्षण के लिए निकले। तय समय के बाद भी चल रहे पब और बार प्रशासन के निशाने पर रहे।डीएम के नेतृत्व में गठित पांच टीमों ने शहर में स्थापित पब-बार पर निर्धारित समय के बाद भी संचालन पर छापेमारी की। एसडीएम-सदर ने किशननगर में देररात 1122 बजे तक संचालित एक बार को बंद कराया। डीएम और एडीएम को भी एक बार निर्धारित समय के बाद भी खुला मिला।इसके खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार आधी रात देहरादून में हुए हादसे के बाद यह बात भी लगातार उठ रही थी कि शहर के पब-बार में देर रात तक पार्टी के बाद युवा वाहन लेकर सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ते हैं। ऐसे में प्रशासन ने मंगलवार यह कार्रवाई की। डीएम बसंल ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुकदमा दर्ज करने के आदेश, बार में लड़कियां भी मिलींछापे के दौरान राजपुर रोड स्थित एक बार में 20 से अधिक लोगों को शराब परोसे जाने के मामले में डीएम ने बार के मैनेजर पर मुकदमे के आदेश दिए। देर रात छापे के दौरान कई बार में युवकों के साथ युवतियां भी मिली, जिन्हें तय समय सीमा के बाद बार में शराब परोसी जा रही थी। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। टीम ने ऐसे स्थानों पर ताले डलवाए।
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…