Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत, बाइक राइडिंग के दौरान हादसा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में देहरादून रोड पर रामा पैलेस पिक्चर हॉल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब दो युवक तेज़ रफ्तार टर्बो बाइक पर सवार होकर देहरादून से नटराज की ओर जा रहे थे. इस दौरान एक हुंडई कार चालक अपनी कार को बैक कर रहा था. अचानक तेज़ रफ्तार में आकर बाइक कार से टकरा गई, और दूसरी ओर गिर गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.यूट्यूबर यश प्रजापति की हुई मौतघटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान 22 वर्षीय यश प्रजापति के रूप में हुई है, जो गुमानिवाला का निवासी था और अनिल प्रजापति का पुत्र था. यश एक युवा राइडर था और बाइकिंग के प्रति उसका जुनून था. उसकी बाइक पर प्रिंट की गई “uk14_riding_hub” नाम की इंस्टाग्राम आईडी भी उसके बाइकिंग के शौक को दर्शाती थी. यश अपने बाइकिंग अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करता था और यूट्यूब पर बाइकिंग से संबंधित वीडियो अपलोड करता था, जिससे वह अपने फॉलोअर्स के बीच काफी लोकप्रिय था.प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार बेहद तेज़ थी, जो इस भीषण हादसे का मुख्य कारण हो सकती है. बाइक इतनी तेज़ गति में थी कि कार से टकराने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए और सड़क पर बिखर गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, और स्थानीय लोग और राहगीर घायल युवकों की मदद के लिए आगे आए. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.यश प्रजापति के परिवार पर दुखों का पहाड़हादसे के बाद यश प्रजापति के परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. यश की मौत ने न केवल उसके परिवार को झकझोर दिया, बल्कि उसके फॉलोअर्स और बाइकिंग समुदाय को भी गहरा सदमा दिया. यश की यह दर्दनाक मौत एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और तेज़ रफ्तार से बाइक चलाने की खतरनाक आदतों पर सवाल उठाती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

31 minutes ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

37 minutes ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

43 minutes ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

3 hours ago