Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दुल्हन, कुवैत में दूल्हा… वीडियो कॉल के जरिए निकाह हुआ कबूल – myuttarakhandnews.com

उधम सिंह नगर/देहरादून: एक वीडियो कॉल, कुवैत में बैठा दूल्हा और उत्तराखंड की दुल्हन ने तीन बार कबूल है कहा और उनका निकाह हो गया। यह डिजिटल निकाह उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से डिजिटल निकाह का मामला सामने आया है। यह डिजिटल निकाह कुवैत में बैठे दूल्हे और उधम सिंह नगर की दुल्हन का हुआ है।
बाकायदा दोनों परिवारों की मौजूदगी में मौलवी ने निकाह करवाया। दुल्हन की रुखसती दूल्हे के छुट्टी पर आने के बाद होना तय किया गया है। डिजिटल युग में मोबाइल के जरिए तलाक के कई केस सामने आए हैं तो वहीं फोन और वीडियो कॉल अक्सर रिश्तो में दरार डालने वाले भी साबित हुए हैं। उत्तराखंड में इसके उलट मामला सामने आया है। यहां एक वीडियो कॉल के जरिए दो लोगों ने निकाह का कबूलनामा किया और बंधन में बंध गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दूल्हा पिछले 3 साल से कुवैत में रहकर निजी कार चलाता है।
निकाह की बात दो महीने पहले शुरू हुई। जसपुर निवासी रफीक साहब ने अपने बेटे का रिश्ता उसी मोहल्ले की लड़की से तय किया। रिश्ता होने के बाद दोनों परिवारों ने एक साधारण समारोह में निकाहनामा पढ़वाया। मौलवी साहब, गवाह, वकील और परिवार के लोगों की मौजूदगी में दूल्हे को वीडियो कॉल किया गया। मौलवी ने दूल्हे से निकाह के लिए सहमति मांगी और दूल्हे ने तीन बार कबूल है कहा, जिसके बाद निकाह हो गया।
मौके पर मौजूद गवाहों ने हामी भरते हुए कागजातों पर हस्ताक्षर किए। इस डिजिटल निकाह के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। दूल्हे के भाई नाजिम ने बताया कि दुल्हन की रुखसती ईद-उल-फितर पर कराई जाएगी। तब दूल्हा कुवैत से भारत लौटेगा। वहीं, इस डिजिटल शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं भी हो रही हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

4 minutes ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

14 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

15 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

16 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

16 hours ago