उत्पीड़न के विरोध में लोहाघाट डिपो के चालकों की हड़ताल, संचालन ठप,..यात्रियों को हुई परेशानी | HNN 24×7

उत्पीड़न के विरोध में लोहाघाट डिपो के चालकों की हड़ताल
उत्तराखंड परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लोहाघाट डिपो के चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम प्रांतीय संयुक्त मोर्चे के बैनर तले हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण लोहाघाट से एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं हो पाया, जिससे दीपावली पर्व मना कर लौट रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ने आरोप लगाया कि नैनीताल के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी द्वारा लगातार उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और एजीएम लोहाघाट ने एकतरफा निर्णय लेकर उनके मार्ग बंद करने के आदेश जारी किए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी और उसकी जिम्मेदारी मंडलीय महाप्रबंधक व क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक लोहाघाट की होगी।

 
अधिकारियों से वार्ता के पांच घंटे बाद शुरू हुआ संचालन
लोहाघाट डिपो में उच्च अधिकारियों के उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार सुबह शुरू हुई रोडवेज चालकों और परिचालकों की हड़ताल पांच घंटे बाद समाप्त हो गई। चालकों ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं, यहां तक कि दीपावली के दौरान भी उन्होंने नियमित सेवा दी, बावजूद इसके उन्हें सम्मान देने की जगह परेशान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से डिपो की हालत खस्ता हो चुकी है, जिसका असर यात्रियों पर भी पड़ रहा है। बस संचालन बंद होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मामले पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने संज्ञान लेते हुए मंडलीय प्रबंधक टनकपुर को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद एजीएम लोहाघाट धीरेंद्र वर्मा ने चालकों व परिचालकों से वार्ता कर दोनों संबंधित चालकों को उनके निर्धारित मार्ग पर ड्यूटी देने के निर्देश जारी किए, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हुई। बस संचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों और प्रबंधन दोनों ने राहत की सांस ली।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

1 hour ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago