भटवाड़ी। गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के पास बीआरओ का डंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में गंभीर घायल चालक सतेंद्र असवाल की मौत हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपराह्न सवा तीन बजे बीआरओ का डंपर वाहन मल्ला में बैक हो रहा था। इस दौरान पीछे जमीन धंसने से वाहन करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सतेंद्र असवाल (27) पुत्र पवन असवाल निवासी हीना व मेट जय राम(39) पुत्र गोवर्धन निवासी सेकू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.पीएस पोखरियाल ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल चालक सतेंद्र असवाल की मौत हो गई है। वहीं, घायल जय राम को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- देहरादून: कालसी क्षेत्र में वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की हुई मौत; कुछ लोगों के घायल होने की सूचना यह भी पढ़ें- दिल्ली जनकपुरी हादसा: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला मौत का राज, गड्ढे में पेट के बल गिरे थे कमल यह भी पढ़ें- चीन में सोने की खदान में बड़ा हादसा, सात लोगों की मौत
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…