बहन के साथ आए दिन हो रही ज्यादती से भाई का खौला खून, उत्तराखंड में जीजा को पीट-पीटकर मार डाला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Brother's blood boiled due to the atrocities happening with his sister every day, he beat his brother-in-law to death in Uttarakhand

Latest posts by Sapna Rani (see all)लालढांग। बहन के साथ आए दिन हो रही ज्यादती से नाराज भाई ने अपने जीजा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए श्यामपुर पुलिस ने आरोपित साले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दो दिन पूर्व खत्ताबस्ती चंडीघाट निवासी लड्डू उर्फ लक्की पुत्र हीरालाल की अपने जीजा दुर्गेश पुत्र राम अवतार निवासी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने पर लड्डू ने अपने जीजा को डंडों से बुरी तरह पीट दिया था। जिनकी स्थिति अत्यधिक गंभीर पर श्यामपुर पुलिस ने घायल को 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।घटना के बाद मृतक दुर्गेश के पिता रामवतार की लिखित तहरीर पर पुलिस में आरोपित के खिलाफ मौका दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपित के संभावित ठिकानों पर दबिश देते 24 घंटे के भीतर ही आरोपी लड्डू उर्फ लक्की को गौरी शंकर पार्किंग प्रवेश द्वार वाली रोड से दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा और आरोपित की खून से सनी हुई कमीज बरामद की गई। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी लड्डू उर्फ लक्की अपनी बहन के साथ हो रही मारपीट को लेकर अपने जीजा से रंजिश रखता था, जो पूर्व से ही इस रिश्ते को लेकर नाखुश था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks