देहरादून: गुरुवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ थाना प्रेमनगर क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला सामने आया है. स्कूटी सवार दो बदमाशों ने युवक का सहस्रधारा क्रॉसिंग से अपहरण कर लिया और लूटपाट के बाद जामुनवाला पुल से नीचे नदी में फेंक दिया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक पूरी रात पत्थरों के बीच जिंदगी और मौत से जूझता रहा. सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया. युवक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
शिवाजी मार्ग कांवली रोड निवासी युवक के पिता विनोद कुमार ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि, उनका बेटा आकाश कुमार (23 वर्षीय) आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उसकी ड्यूटी शाम छह बजे से रात दो बजे तक रहती है. गुरुवार रात करीब सवा दो बजे वह सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहा था. इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरन आकाश को अपने साथ ले गए.
आरोपी आकाश को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए जामुनवाला पुल तक ले गए. वहां बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की. उसका बैग, दो मोबाइल फोन और पर्स में रखे 700 रुपये लूट लिए. इसके बाद आरोपियों ने आकाश को पुल से नीचे नदी में फेंक दिया.
ऑनलाइन बाइक बुक करते समय किया किडनैप
लक्ष्मणचौक, कांवली रोड निवासी आकाश कुमार (23) आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। गुरुवार रात करीब 2:15 बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर वे सहस्रधारा क्रॉसिंग पर घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक कर रहे थे।
इसी दौरान स्कूटर सवार दो बदमाशों ने मदद मांगने के बहाने उन्हें रोका और जबरन स्कूटर पर बैठाकर किडनैप कर लिया।
रातभर पिलर के पीछे छिपकर बचाई जान
पुल से नीचे गिरने के कारण आकाश की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। बदमाशों ने उसे मारने के लिएए ऊपर से भारी पत्थर भी फेंके। पत्थरों की चोट से आकाश की आंखों के पास गंभीर घाव हो गए।
दर्द और घने अंधेरे के बीच आकाश ने किसी तरह पुल के पिलर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। वे करीब 4-5 घंटे तक मदद के लिए चिल्लाते रहे। शुक्रवार सुबह गश्त पर निकले सेना के तीन जवानों ने जब घायल आकाश की कराहने की आवाज सुनी, तो वे नीचे पहुंचे।
चोटों के कारण आकाश उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे। जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
5 थानों की पुलिस को नहीं लगी भनक
बदमाश बेखौफ होकर आकाश को घंटाघर, बिंदाल पुल और गढ़ी कैंट होते हुए प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला पुल तक ले गए। इस 10 किलोमीटर लंबे रूट पर पांच थाना क्षेत्रों (रायपुर, डालनवाला, कोतवाली, पटेलनगर और प्रेमनगर) की पुलिस पिकेट और गश्त टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी।
पुल पर ले जाकर बदमाशों ने आकाश का बैग, दो मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया और विरोध करने पर पंच से हमला कर उन्हें पुल से नीचे नदी में फेंक दिया।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…