नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर, देहरादून के पूज्य स्वर्गीय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संदेश प्रेषित किया।
अपने शोक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने असंख्य परिवारों को शरण देकर मानवता और सेवा का जो कार्य किया, उसे सदैव स्मरण किया जाएगा। श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि महंत जी की करूणा, सेवा भावना एवं आध्यात्मिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
राहुल गांधी जी द्वारा भेजा गया शोक पत्र राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में सुभाषनगर स्थित महंत जी के निवास स्थान पहुंचकर महंत जी के परिजनों को सौंपकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शोक संतप्त परिवार से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का 60 वर्ष की आयु में दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था. वह डाट कली मंदिर के 9 वें महंत के रूप में योगदान दे रहे थे. वे 2007 से मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
मां डाट काली मंदिर एक सिद्धपीठ भी है. जहां माता सती के शरीर के एक खंड गिरा था. मां डाट काली मंदिर का प्राचीन नाम मां घाटे वाली देवी था, लेकिन जब साल 1804 में मंदिर के पास मौजूद सुरंग बनी, उसके बाद इस मंदिर का नाम डाट काली मंदिर हो गया. इस सिद्धपीठ की मान्यता है कि कोई भी व्यक्ति जो मनोकामना लेकर यहां आता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है
Post Views: 3
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…