बिल्डर सतेन्द्र सिंह साहनी आत्महत्या मामले में गिरफ्तार गुप्ता बंधु है कई मामलों में संदिग्ध , कई देशों लगा चुके है इनपर बैन, हो चुकी है गिरफ्तारी भी : – myuttarakhandnews.com


देहरादून (राजपुर) 24 मई 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि पेसेफिक गोल्फ स्टेट की बिल्डिंग के पास सतेन्द्र सिंह साहनी निवासी: 119 डी रेसकोर्स देहरादून, जो बिल्डर का कार्य करते है उन्होंने गोल्फ स्टेट बिल्डिंग के आठवें माले से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया था,बाद में मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया गया ।घटना के विषय मे साहनी के पुत्र रणवीर सिंह साहनी ने मृतक का सुसाईड नोट सहित मुकदमा दर्ज करवाया गया ।जिसमे अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता के द्वारा सतेन्द्र सिंह साहनी को डराने, धमकाने ,परिवार जनों को झूठे मामलों में फ़साने , ब्लैक मेल करने का मामला प्रकाश में आया ।जिस संबंध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी साहनी द्वारा दिया गया था जिसमे पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जांच की जा रही थी ।
विवेचना में साक्ष्य व बयानों के आधार पर अभियुक्त अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया ।
बताते चले कि ये गुप्ता बंधु वो ही है जो त्रिवेंद्र सरकार में औली में अपने बेटे की शाही शादी कर लाखों टन कूड़ा औली में छोड़ देने की वजह से चर्चा में आये थे । तब जोशीमठ नगर पालिका ने इन पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया था ।गुप्ता बंधु इससे 2017 में दुबई में गिरफ्तार हो चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में 2013 में एक शाही शादी में गैरकानूनी तरीके से 200 मेहमानों भरा एक विमान उतारा गया था जिसमे तत्कालीन राष्ट्रपति जैकब जुमा पर कई सवाल उठे थे और उन पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ का मुकदमा भी दर्ज हुआ साथ ही राष्ट्रपति पद से हटना पड़ा ।इस मामले में गुप्ता बन्धु के खिलाफ भी फरवरी 2018 वारंट जारी किए गए थे ।दक्षिण अफ्रीका ,ब्रिटेन , अमेरिका सहित कई देशों में इनके भर्ष्टाचार को देखते हुए इनके कारोबार करने और प्रवेश पर तक रोक होने के बाबजूद भी कांग्रेस सरकार ने वाई श्रेणी सुरक्षा तो , त्रिवेंद्र सिंह रावतके मुख्यमंत्री बनते ही जून 2017 में इस सुरक्षा को अपग्रेड कर जेड श्रेणी सुरक्षा दे दी गयी थी ।
वतर्मान समय मे गुप्ता ब्रदर के गिरफ्तार होते ही दक्षिण अफ्रीका सरकार भी उत्तराखंड पुलिस के संपर्क में है बताया जा रहा है कि गुप्ता बंधु वहाँ कई मामलों में वांछित चल रहे है ।

Post Views: 10

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

33 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago