Categories: hindiUttarakhand

बदरीनाथ-केदारनाथ चारधाम पर उत्तराखंड मौसम अपडेट, 11 जिलों में बारिश पर अलर्ट – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बदरीनाथ-केदारनाथ चारधाम यात्रा रूट पर मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। चारधाम यात्रा शुरू करने से पहले यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई।चारधाम यात्रा रूट पर अगले चार दिन (27 से 29 मई) तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल एवं चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।देहरादून, टिहरी और पौड़ी बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है।तीर्थ यात्री कृपया ध्यान देंबारिश होने पर यात्रा करने से बचेंमौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेने के बाद यात्रा करेंचारधाम यात्रा के दौरान रात होने से पहले अपने गंतव्य पर पहुंचेखाने-पीने की चीजें यात्रा के दौरान साथ रखेंचारधाम यात्रा रूट पर सफर के दौरान सतर्क रहेंगर्म कपड़े और जरूरी दवाएं साथ लेकर यात्रा पर जाएंइन जिलों में स्थित हैं चारधाम मंदिरकेदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। 10 मई से शुरू चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बदरीनाथ धाम चमोली जिले में है। इस धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी जिले में हैं।आज 40 पहुंच सकता है देहरादून का पारादेहरादून में शनिवार को तेज धूप निकली। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को तापमान 40 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।मैदानी जिलों में तापमान 42 डिग्री, गर्मी से लोग बेहालउत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, आदि शहरों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। बढ़ते पारे की वजह से लोग बेहाल हो रहे हैं। तपती गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोगों का जमकर पसीना निकल रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

7 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

10 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

16 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 hours ago