Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अवैध मदरसों के बाद मजारों पर बुलडोजर ऐक्शन, हरिद्वार में मजार का हुआ ध्वस्तीकरण – Uttarakhand

After illegal madrasas in Uttarakhand, bulldozer action on tombs, tomb demolished in Haridwarइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में धामी सरकार का अवैध मदरसों के साथ-साथ अवैध तरीके से बनी मजारों के खिलाफ भी ऐक्शन जारी है। हरिद्वार जिले में अवैध तरीके से बनी एक मजार पर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। गरुवार सुबह बुलडोजर ऐक्शन से पहले प्रशासन की ओर से भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। पुलिस-प्रशासन की टीम ने अवैध तरीके से बनी मजार का धवस्त कर दिया। हरिद्वार के सुमन नगर में अवैध मजार को ध्वस्त करने के लिए गुरुवार सुबह प्रशासन की टीम पहुंची थी।जेसीबी की मदद से अवैध तरीके से बनी मजार को ध्वस्त किया गया। विदित हो कि इससे पहले भी पूर्व में मजार को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। कई बार जारी नोटिस पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद आखिरकार प्रशासन टीम ने बुलडोजर ऐक्शन लिया है। मजार धवस्तीकरण के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।अवैध मदरसों पर भी ऐक्शन, 100 से ज्यादा हुए सीलउत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन को अवैध तरीकों से चल रहे मदरसों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने को कहा है। सीएम धामी के निर्देश के बाद उत्तराखंड के कई जिलों में अवैध मदरसों में जरूरी कागजात जांचने के बाद उन्हें सील किया गया।उत्तराखंड में हरिद्वार, उधमसिंहनगर, पौड़ी, देहरादून आदि जिलों में पुलिस-प्रशासन की टीम की ओर से प्रदेशभर में 100 से ज्यादा अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है। मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनका एडमिशन सरकारी स्कूलों में किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

14 minutes ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

35 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

56 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

1 hour ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

1 hour ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

2 hours ago