Categories: hindiUttarakhand

शौक बड़ी चीज है! उत्तराखंड में VIP Number का क्रेज, 4.05 लाख में बिका 0001 नंबर – Uttarakhand

Hobbies are a big thing! Craze for VIP numbers in Uttarakhand, number 0001 sold for Rs 4.05 lakhइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: अपनी गाड़ी के लिए यूनिक और स्पेशल नंबर पाने के लिए कई लोग काफी पैसे खर्च करते हैं. ये नंबर आम नंबरों की तरह आसानी से नहीं मिलते हैं. बल्कि, इनके लिए बोली लगाई जाती है. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को वीआईपी नंबर मिलता है. हल्द्वानी में भी अपने वाहन की नंबर प्लेट यूनिक और फैंसी दिखाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं. इसकी तस्दीक लाखों में बिक रही नंबर प्लेट दे रहे हैं.हल्द्वानी संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि हल्द्वानी आरटीओ कार्यालय के अंतर्गत UK 04 AQ नंबर की सीरीज खोली गई थी. जिसके तहत 25 मार्च तक यूनिक और फैंसी नंबर के लिए ऑनलाइन बोली लगाई गई थी. जिसके तहत बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने बोली में भाग लिया था. जहां केके तिवारी नाम के शख्स ने 0001 नंबर की अधिकतम बोली 4 लाख 5 हजार रुपए लगाई.वहीं, 0009 नंबर के लिए अधिकतम बोली 3 लाख 21 हजार रुपए और 0007 नंबर के लिए 2 लाख 12 हजार रुपए की अधिकतम बोली लगी है. अन्य वाहन मालिकों ने पसंदीदा नंबर लेने के लिए एक लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं. संदीप सैनी ने बताया कि UK 04 AQ सीरीज के लिए 19 लोगों ने अपने मन पसंदीदा नंबर खरीदा है.संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने कहा कि लोगों में फैंसी नंबर को लेकर लोगों में क्रेज देखा जा रहा है. जिसका नतीजा है कि लोग ऑनलाइन बोली में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं. इससे परिवहन विभाग के आय में भी इजाफा हो रहा है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नंबर अलॉट होने के बाद वाहन स्वामी को अपने वाहनों के कागजात को परिवहन विभाग कार्यालय लाना होगा. जहां से वो नंबर ले सकता है.फैंसी नंबर के लिए खूब पैसा बहाते हैं लोग: दरअसल, कई लोग अपने गाड़ी और मोबाइल नंबर के साथ ही स्पेशल व फैंसी नंबर के लिए पैसे खर्च करने से परवाह नहीं करते हैं. इन नंबरों के लिए अलग से बोली (Auction) लगती है. ये नंबर काफी महंगे होते हैं. कई बार देखा गया है कि फैंसी या वीआईपी नंबर की कीमत गाड़ी की कीमत से भी ज्यादा होती है.आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कराएं नंबर: परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया को काफी सरल बनाया है. परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर गाड़ियों के नए सीरीज के लिए नंबर खोले जाते हैं. अगर कोई वीआईपी नंबर लेना चाहता है तो आधिकारिक वेबसाइट https://fancy.parivahan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन बुक करा सकते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago