बुलडोजर एक्शन से ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा, अवैध निर्माण जमींदोज –

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने  बड़ी कार्रवाई की। ग्राम खुशहालपुर और जस्सोवाला में संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई की जद में कुल 13 लोगों के अवैध निर्माण आए, जिनमें 10 ऐसे आरोपी शामिल हैं, जिनका आपराधिक इतिहास दर्ज है।पुलिस के अनुसार चिन्हित आरोपियों पर मादक पदार्थों की तस्करी, गौकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कई आरोपियों के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।सरकारी जमीन पर खड़े कर लिए थे आशियानेपुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने जांच के बाद सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में एक-एक कर अवैध निर्माणों को जमींदोज किया गया।पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने वाले कुछ आरोपियों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर भवन एवं अन्य निर्माण खड़े कर लिए थे। प्रशासन की कार्रवाई के बाद इन निर्माणों को हटा दिया गया।खुशहालपुर में सात के खिलाफ कार्रवाईग्राम खुशहालपुर में कार्रवाई की जद में आमिर, मेहराज, सलमान, दिलशाद उर्फ मिर्ची, मोहसीन, फैजान और कौसर के अवैध निर्माण आए।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इनमें कई आरोपियों के खिलाफ लंबे समय से मुकदमे दर्ज हैं। आमिर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गौवंश संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं मेहराज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई का रिकॉर्ड है।सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी, गौवंश संरक्षण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। दिलशाद उर्फ मिर्ची के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम, गुंडा एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज बताए गए हैं।इसी तरह मोहसीन के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। फैजान के खिलाफ भी गौवंश संरक्षण अधिनियम, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास तथा गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने बताया है। कौसर के खिलाफ गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।जस्सोवाला में भी चला बुलडोजरग्राम जस्सोवाला की बंगला बस्ती में भी पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की। यहां बिरजू, सूरज और सोहिन के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बिरजू और सूरज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सोहिन के खिलाफ चोरी और बरामदगी से संबंधित मामला दर्ज है।अपराधियों में मचा हड़कंपपुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

रामलीला मैदान शुद्धिकरण प्रकरण पर कांग्रेस का हल्लाबोल, 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच –

देहरादून। हल्द्वानी में रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में शिक्षक दिवस पर रोचक खेल… –

देहरादून,  शिक्षक दिवस पर ग्राफिक एरा में शिक्षकों के बीच रोचक खेल मुकाबले हुए। इनमें…

2 hours ago

शिक्षक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ राष्ट्र का चरित्र गढ़ते हैं : डॉ. धन सिंह रावत –

देहरादून, । शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व…

3 hours ago

कृष्ण भक्ति में डूबा कौलागढ़, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव –

भक्ति, सेवा और सद्भावना का दिया संदेश, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा लक्ष्मी नारायण…

3 hours ago

आवारा कुत्तों पर DM का डंडा! 55 हजार से ज्यादा का बंध्याकरण, अब पालतू डॉग का रजिस्ट्रेशन जरूरी…. – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून में आवारा पशुओं और स्ट्रीट डॉग की बढ़ती समस्या को लेकर जिला प्रशासन…

4 hours ago

नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी…

4 hours ago