नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बस में चालक समेत 22 लोग सवार थे.
मुक्तेश्वर से लौटते समय हुआ हादसाजानकारी के मुताबिक, पर्यटकों की बस मुक्तेश्वर के पास सतबुंगा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. बस में सवार सभी यात्री हरियाणा के फरीदाबाद के बताए जा रहे हैं. वे बस से मुक्तेश्वर घूमकर वापस भवाली की ओर लौट रहे थे.
बड़े स्तर पर चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशनहादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. बस में बड़ी संख्या में पर्यटक सवार होने के कारण राहत और बचाव अभियान को बेहद सावधानी के साथ चलाया गया. रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे 21 यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला और उन्हें घायल अवस्था में एंबुलेंस के जरिए भवाली और नजदीकी सीएचसी केंद्र भेजा.
एक यात्री के दबे होने की आशंकारेस्क्यू अभियान के दौरान सूचना मिली कि एक यात्री बस के नीचे दबा हो सकता है. इसके बाद बचाव अभियान को और तेज किया गया और टीमों ने विशेष सावधानी के साथ सर्च ऑपरेशन जारी रखा.
ह्यूमन चेन बनाकर निकाले गए घायलकरीब 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बस तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था. ऐसे में रेस्क्यू टीमों ने ह्यूमन चेन बनाकर घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया. बचाव अभियान में स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हादसे के बाद भवाली के सीओ रविकांत सेमवाल मौके पर पहुंचे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे.
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…