नकली दवाइयों का कारोबार बेनकाब, पति-पत्नी गिरफ्तार – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड
by cradminSeptember 5, 2025September 5, 202503

Share0

 
 
देहरादून,
उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब के जिरकपुर से पति-पत्नी को दबोच लिया। अब तक इस नेटवर्क के 12 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।
 
एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ कि प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी श्रुति डावर सांई फार्मा नामक फर्म के जरिए नकली जीवनरक्षक दवाइयां तैयार कर उत्तराखंड समेत छह राज्यों में सप्लाई कर रहे थे। गिरोह अब तक 14 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार कर चुका है।
 
गिरफ्तार प्रदीप कुमार पहले भी नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।
 
 

Share0

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks